जारी रही गांधी के विचारों की संकल्प पद यात्रा

प्रेस विज्ञप्ति
दिनाँक: 11.9.19


लोनी में दूसरे दिन भी जारी रही गांधी के विचारों की संकल्प पद यात्रा, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, विधायक नंदकिशोर गुर्जर और जिलाध्यक्ष बसन्त त्यागी, विधायक प्रतिनिधि पण्डित ललित शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण, ज कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की लोगों से ली जानकारी


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में गाँधी संकल्प पद यात्रा का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में दूसरे दिन भी लोनी में केंद्रीय मंत्री एवं गाजियाबाद सासंद वीके सिंह, क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, नगरपालिका अध्यक्ष सहित भाजपा से सभी मण्डल अध्यक्ष, युवामोर्चा के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण के साथ माँ भगवती पैलेस से पद यात्रा शुरू की गई।



वृक्षारोपण, स्वच्छता के संदेश के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद


संकल्प पद यात्रा ने 15 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जिसमें इंद्रापुरी, बलरामनगर, लोनी तिराहा, डाबर तालाब, खन्ना नगर, राम पार्क, रामेश्वर पार्क,  2 नम्बर से होते हुए पूजा कॉलोनी में संबोधन के साथ समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह संकल्प पद यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बलरामनगर के वर्धमान सरस्वती शिशु मंदिर में जहां वृक्षारोपण का कार्य कर छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तो वहीं स्थानीय लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण के साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली जा रही है।  वहीं स्थानीय लोगों को स्वच्छ्ता के फायदे, खादी का का अधिक उपयोग,जल संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त लोनी बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया गया।


केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों को  विश्व भर में स्थापित किया है। महात्मा गांधी के जन्म के 150 साल पूरे होने पर देश के यशस्वी पीएम मोदी जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी जन-जन से भारत उदय के प्रयास में लगे हुए है। महात्मा गांधी जी और दीनदयाल जी का विचार था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच ही सच्चे मायने में एक नव एवं स्वतंत्र भारत का लक्ष्य होना चाहिए। आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं में समाज के अंतिम पायदान पर बैठा हुआ, दलित, शोषित, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं का सशक्तिकरण है। गांधीजी के विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है, बस हमें इए जरूरत के समय में आत्मसात करने की जरूरत है।


पंडित ललित शर्मा, विधायक लोनी